{"_id":"67a508ff146c22d5010a88d6","slug":"youth-red-cross-training-is-important-dr-rakesh-kumar-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121087-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है : डॉ. राकेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है : डॉ. राकेश कुमार
Fri, 07 Feb 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के तत्वावधान में कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग शिविर के तीसरे दिन जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग महत्वपूर्ण है। जो युवाओं को मानवता सेवा और आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करता है। इस मौके पर अधिवक्ता गिरीबाला यादव ने कानूनी जानकारी दी। कैंप इंचार्ज डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस शिविर में जिले के विभिन्न 14 महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से 115 यूथ काउंसलर्स भाग ले रहे हैं। इस मौके पर फर्स्ट एड प्रवक्ता टेकचंद यादव एवं पवित्रा यादव ने प्रतिभागियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक सुभाषचंद, लेखा लिपिक ओमप्रकाश, घनश्याम, सुनील कुमार के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।