फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth killed on foot due to collision with car

गाड़ी की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Tue, 20 Oct 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth killed on foot due to collision with car
थाना क्षेत्र के गांव मंढियाली में सोमवार रात कैंपर गाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव रामपुुरा निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने भतीजे रजत के साथ मंढियाली में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए हुए थे। सोमवार रात करीब दस बजे वह अपने भतीजे रजत, बहन के साथ खेत में बने मकान पर सोने के लिए पैदल जा रहे थे। तीनों सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे कैंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल को महेंद्रगढ़ अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed