{"_id":"6ae4e85903dc64daa00e39ed","slug":"youth-from-maroli-falls-for-cheap-recharge-scam-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147262-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सस्ते रिचार्ज के झांसे में फंसा मारोली का युवक, खाते से उड़े 98 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सस्ते रिचार्ज के झांसे में फंसा मारोली का युवक, खाते से उड़े 98 हजार रुपये
विज्ञापन
निजामपुर। गांव मारोली का एक व्यक्ति सस्ते रिचार्ज प्लान के विज्ञापन के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित को रकम आने और निकलने का कोई मैसेज तक नहीं मिला। निजामपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मारोली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों उसका मोबाइल अचानक हैंग होकर बंद हो गया था। उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अगले दिन लगभग उसी समय मोबाइल अपने आप स्विच ऑफ और ऑन होने लगा। इससे उसे शक हुआ कि फोन हैक हो गया है। निजामपुर के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन देखकर किया था रिचार्ज
राजेश के अनुसार, कुछ समय पहले उसने मोबाइल पर सस्ते रिचार्ज प्लान का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के जरिए उसने संबंधित एप्लीकेशन खोली और 235 रुपये का रिचार्ज किया। इसके बाद उसके खाते में 95 हजार रुपये आए, लेकिन मोबाइल पर इसकी कोई सूचना नहीं मिली। फिर खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका भी कोई मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन
बैंक में खुली ठगी की परतें
राजेश ने बैंक जाकर खाते की स्टेटमेंट निकलवाई, तब उसे लेन-देन की जानकारी मिली। बैंक कर्मचारियों ने उसे पुलिस में शिकायत देने की सलाह दी। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई और 29 अक्तूबर को निजामपुर थाने में लिखित शिकायत दी।