फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth found dead in hotel, family suspects murder

होटल में मृत मिला युवक, परिजनों को हत्या की आशंका

Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth found dead in hotel, family suspects murder
अटेली के एक होटल की छत पर जाली में फंसा मृत युवक। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल-रेवाड़ी सड़क पर स्थित एक होटल के कमरे से रविवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार व थाना प्रभारी जगराम ने जांच करने के बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 3 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नांगल निवासी राजेश कुमार का बेटा आकाश (22) का शव एक निजी होटल की तीसरी मंजिल पर हवा के लिए लगाई गई जाली में फंसा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि होटल का कर्मचारी दोपहर 12 बजे जब छत पर कपड़े उतारने के लिए गया तो उसने युवक का शव देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने इसकी जानकारी अटेली पुलिस को दी।
विज्ञापन

होटल मैनेजर के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे गांव फतेहपुर निवासी योगेंद्र ने होटल का कमरा नंबर 102 बुक कराया था। दोपहर बाद 3 बजे इसी गांव का मोहित, भूपेंद्र तथा नांगल निवासी आकाश आए। जो शाम तक रुके और करीब 7 बजे कमरे से बाहर जाकर घूमने लगे। कुछ देर बाद कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि आकाश रात 8 बजे के करीब होटल से बाहर निकला था। दोबारा वह कब रूम में गया, इसकी जानकारी न तो उन्हें है और न ही सीसीटीवी में कोई फुटेज है। मैनेजर ने बताया कि जिन युवकों ने कमरा बुक कराया था वे रविवार सुबह करीब 10 बजे चले गए थे। लेकिन इस घटना का आभास किसी को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि अगर होटल का कर्मचारी तीसरी मंजिल पर कपड़े उतारने के लिए नहीं जाता तो शव के बारे में समय रहते नहीं लग पाता। युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर डीएसपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।

होटल के कमरे में युवक का शव मिला है। जिसे पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचवा दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जगराम, थाना प्रभारी, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed