फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth dies after being hit by trolley, another injured

Mahendragarh-Narnaul News: ट्राले की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल

Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by trolley, another injured
नारनौल। खालडा बाबा हनुमान मंदिर में धौंक लगाकर आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्राले की चपेट में आ गए। इसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। पुलिस शिकायत में पांचनौता निवासी देशराज ने बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। मंगलवार सुबह उसका छोटा भाई बिजेंद्र और उनके ताऊ का लड़का कृष्ण गांव से खालडा बाबा हनुमान मंदिर में धौंक लगाने गए थे। वह मंदिर में बाबा के दर्शन कर वापस आ रहे थे। मोटरसाइकिल कृष्ण कुमार चला रहा था। वह करीब दस बजे निजामपुर पुल के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्राला चालक ने अचानक से घाटासेर सड़क की तरफ मोड़ दिया। इसकी वजह से मोटरसाइकिल चपेट में आ गई और दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायल युवकों के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां बिजेंद्र ज्यादा चोट लगने की वजह से बेहोश हो गया और दो-तीन घंटे बाद दम तोड़ दिया। वहीं कृष्ण कुमार का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पीड़ित देशराज की शिकायत पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed