फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth deprived of interview due to lack of sampling of RTPCR

आरटीपीसीआर की सैंपलिंग नहीं होने से युवक साक्षात्कार से हुआ वंचित

Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth deprived of interview due to lack of sampling of RTPCR
कोरोना की जांच नहीं होने की वजह से एक युवक साक्षात्कार देने से वंचित रह गया। यह आरोप युवक के पिता सुनील कुमार निवासी हुड्डा सेक्टर नारनौल ने लगाया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले बेटे का एसएसबी में साक्षात्कार देने के लिए लेटर आया था। पत्र में कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट 36 घंटे की पहले की मांगी गई थी। उसे शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में साक्षात्कार होने वाला था। ट्रेन का टिकट भी बुक करवा लिया था, लेकिन पिछले दो दिन से वह आरटीपीसीआर जांच के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहा था, लेकिन अस्पताल में जांच नहीं की जा रही थी। पिछले कुछ दिनों से सैंपलिंग बंद है। सरकार की ओर से निजी अस्पताल में भी सैंपलिंग किए जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच नहीं होने की वजह से उसका बेटा साक्षात्कार देने से वंचित रह गया। उन्होंने मांग की कि भविष्य में किसी अन्य युवा के साथ ऐसा न हो इसके लिए सरकार को आरटीपीसीआर की सैंपलिंग खोल देनी चाहिए। इस प्रकार नौकरी तथा अन्य स्थानों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से आरटीपीसीआर बंद की हुई है। अभी नागरिक अस्पताल में एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं। अगर किसी को आरटीसीआर ही करवाना है तो रेवाड़ी नागरिक अस्पताल से करवा सकते हैं, वहां पर टेस्ट हो रहे हैं।- डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed