{"_id":"627964089397552ae518d1d2","slug":"youth-accused-of-extorting-rs-34-lakh-case-registered-narnol-news-rtk6461739180","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर 34 लाख रुपये ऐंठने का लगाया आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर 34 लाख रुपये ऐंठने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव के युवक पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार गांव सिलारपुर निवासी अशोक कुमार ने गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में कहा कि 2010 में उसने गांव में परचून की दुकान की थी। उस समय गांव के ही निवासी जोगिंदर नामक व्यक्ति से 50000 रुपये लेकर अपना कार्य आरंभ किया था। कार्य चालू होने पर कुछ समय बाद एक लाख रुपये की राशि फिर दोबारा से जोगिंदर से ली थी। इसके बावजूद दोनों के बीच आपसी तालमेल व लेन देने का माहौल बना हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि जोगिंदर ने 12 अप्रैल 2018 को एक लाख रुपये की राशि उधार तौर पर मांगी तो मोहम्मद पुर निवासी प्रेमचंद से यह राशि लेकर अदा की। उसके बाद इसी दिन ईश्वर सिंह सिलारपुर से डेढ़ लाख रुपये दिलाए। शिकायतकर्ता का कहना है कि 5 अक्तूबर 2018 को फिर जोगिंदर ने राशि उधार लेने की मांग की तो सिलारपुर निवासी सतवीर से डेढ़ लाख रुपये दिलाए। 13 नवंबर 2018 को ईश्वर सिंह से 1 लाख रुपये की राशि दिलाई। इसके बाद उसने 2 मार्च 2019 को प्रेमचंद से 2 लाख रुपये दिलाए। 22 जून 2021 को जोगिंदर ने फिर पैसे की मांग की तो वीरेंद्र नामक व्यक्ति से 5 लाख की राशि दिलवाई ऐसे करके उसकी ओर 34 लाख की राशि एकत्रित हो गई जब उसने पैसे मांगने का प्रयास किया तो वह एकदम से मना कर गया। मामले को पंचायती तौर पर निपटाने का भी प्रयास किया लेकिन उसने राशि नहीं लौटाई। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।