फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth abducted and beaten; police nab history-sheeter.

Mahendragarh-Narnaul News: युवक का अपहरण कर की थी पिटाई, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth abducted and beaten; police nab history-sheeter.
फोटो 03 अटेली पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर प्रदीप। स्रोत: पुलिस
मंडी अटेली। शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गांव मोहम्मदपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से 21 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे की नलकी भी बरामद हुई है जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मारपीट के लिए किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी वारदात आपसी कहासुनी का नतीजा थी। घटना 17 मई की रात को हुई। मोहम्मदपुर निवासी नीलेश ने बताया कि वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात करीब 10:30 बजे जब वह अपने दोस्तों के साथ खेत के पास बैठा था तभी एक गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और गालियां देनी शुरू कर दीं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई जिसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
उसी रात, आरोपियों ने नीलेश को फिर से घर के बाहर बुलाया। जब नीलेश और उसका दोस्त कृष्ण वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने गाड़ी से उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने जबरन नीलेश को अपनी गाड़ी में डाला और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसे लाठी और पाइप से बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद, उसे गांव के श्मशान घाट के पास फेंक कर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed