फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Younger brother kills big man's genitals in a transaction of Rs.

रुपये के लेनदेन में छोटे भाई ने बड़े के गुप्तांग पर चोट मारकर हत्या की

Sun, 21 Mar 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Younger brother kills big man's genitals in a transaction of Rs.
दो सगे भाइयों की आपसी लड़ाई में छोटे भाई ने बड़े भाई के गुप्तांग पर चोट मार कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने इस संबंध में मृतक के भाई, भतीजे, एक नामजद और दो-तीन अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों में पैसों के लेनदेन का झगड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह और उसका पति विजय सिंह खेतों से काम करके अपने घर वापस आ रहे थे। जब वो गांव में स्थित एक किराणा की दुकान के पास पहुंचे तो राजेश, ओमशिव, हनुमान व 2-3 और साथी मिले जो उसके पति विजय सिंह लगभग (50) के साथ लात, घूसे, थप्पड़, मुक्के से मारपीट करने लगे। मुन्नी देवी ने बताया कि इन सभी ने उसके पति विजय सिंह के गुप्तांगों और शरीर पर कई जगह चोंटें मारी। चोटे लगने से मेरे पति बहोश होकर जमीन पर गिर गए। झगड़ा देखकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कनीना की डीएसपी राजीव कुमार ने परिजनों से इस घटना की जानकारी ली और उचित कार्रवाई करने की मांग की। मृतक खेती का कार्य करता था। उसके एक बेटा तथा तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी के बयान पर तीन नामजद तथा दो तीन अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजेश को शाम को घर से गिरफ्तार कर लिया है।
-उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed