{"_id":"6abc00383978c0c5110450b1","slug":"young-volunteers-will-take-up-new-responsibilities-after-training-narnol-news-c-196-1-nnl1004-146012-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षण के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगे युवा स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षण के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगे युवा स्वयंसेवक
विज्ञापन
फोटो 9समापन कार्यक्रम में संबोधित करते जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार।स्रोत: प्रशासन
नांगल चौधरी। मेरा युवा भारत, नारनौल की ओर से जाट सभा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आयोजित छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण 24 से 29 सितंबर तक चला। इसमें नारनौल, भिवानी, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
समापन समारोह में जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि और नांगल चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष कर्मपाल यादव विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाते हैं।
उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कर्मपाल यादव ने युवाओं को देश की बड़ी ताकत बताते हुए प्रशिक्षण से मिली सीख को दूसरे युवाओं तक पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में युवा क्लब निर्माण, स्वयंसेवी संगठनों से समन्वय और नेतृत्व जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास, स्वास्थ्य जांच शिविर और विभिन्न स्थानों के भ्रमण में भी भाग लिया। अंत में स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।