{"_id":"6971186d226242a584080186","slug":"young-people-should-incorporate-indigenous-products-into-their-daily-lives-prof-tankeshwar-kumar-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123451-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी उत्पादों को दैनिक उपयोग में शामिल करें युवा : प्रो. टंकेश्वर कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी उत्पादों को दैनिक उपयोग में शामिल करें युवा : प्रो. टंकेश्वर कुमार
विज्ञापन
फोटो संख्या: 69- हकेवि में स्वदेशी उत्पादों पर केंद्रित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते कुल
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार से जिला महेंद्रगढ़ खादी ग्रामोद्योग कार्यकर्ता संघ नारनौल के सहयोग से दो दिवसीय स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने स्वदेशी उत्पादों को दैनिक उपयोग में शामिल करने को कहा।
उन्होंने कहा कि युवा स्वदेशी वस्तुओं को दैनिक उपयोग में शामिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को सफल बनाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्र के प्रति यह हम सभी का दायित्व है कि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग दें।
समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि स्वदेशी प्रेम व आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए यह आयोजन विश्वविद्यालय में हर वर्ष किया जाता है। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी जन उपयोगी स्वदेशी उत्पादों को विश्वविद्यालय के विभिन्न सहभागियों तक सहज उपलब्ध कराने का एक प्रयास है।
विज्ञापन
जिला महेंद्रगढ खादी ग्रामोद्योग कार्यकर्ता संघ के सचिव बलवंत शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से खादी के उत्पादों को विश्वविद्यालय के विभिन्न सहभागियों तक पहुंचा पाना संभव हुआ है।