फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young man hanged himself in the house, police started investigation

Mahendragarh-Narnaul News: युवक ने घर में लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in the house, police started investigation
मंडी अटेली। स्थानीय कस्बे में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से रेवाड़ी जिले का रहने वाला था और कई दिनों से अपने मामा के यहां कस्बे में रह रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर 2 में रहने वाले 22 वर्षीय अमन कुमार ने गत रात को अपने मामा के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि युवक रेवाड़ी के बावल का रहने वाला था तथा वह कुछ दिनों से अपने मामा के यहां ही रह रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अलावा डीएसपी महेंद्र सिंह और एएसपी प्रबिना पी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की है कि मृतक युवक ने अपनी मर्जी से जान दी है या अन्य कोई वारदात उसके साथ हुई है। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed