फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yogesh's cow was the first

योगेश की गाय रही प्रथम

Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Yogesh's cow was the first
योगेश की हरियाणा नस्ल की गाय 10.743 किलो दूध देकर रही प्रथम
विज्ञापन

राजकीय पशु औषधालय खुड़ाना में हुई दूध प्रतियोगिता, हरियाणा और साहीवाल नस्ल की छह गायें हुई शामिल
फोटो संख्या: 57
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। राजकीय पशु औषधालय खुड़ाना में आयोजित दूध प्रतियोगिता में देसी नस्ल की गाय हरियाणा और साहीवाल की कुल छह गायों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता शल्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, वीएस डॉ. मनोज यादव, बीएलईओ राजपाल सिंह और राजेंद्र सिंह नंबरदार खुड़ाना की टीम की देखरेख में संपन्न हुई।

राजकीय पशु औषधालय खुड़ाना के प्रभारी अत्तर सिंह वीएलडीए ने बताया कि योगेश की हरियाणा नस्ल की गाय ने सबसे ज्यादा 10.743 किलो दूध देकर प्रथम और जसवंत सिंह की की गाय ने 10.500 किलो दूध देकर द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में साहीवाल नस्ल की गाय में नरेंद्र कुमार की गाय ने 11.363 किलो दूध प्रतिदिन देकर 10000 रुपये की राशि जीती। प्रतियोगिता में बीना देवी की हरियाणा नस्ल की गाय ने 15000 रुपये की राशि जीती। प्रतियोगिता में उमेद सिंह और दमन सिंह की हरियाणा नस्ल की गायों ने दस-दस हजार रुपये की राशि प्राप्त की। डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि खुड़ाना गांव में देेेसी नस्ल की काफी गाय है तथा उन्हें नस्ल सुधार के लिए ज्यादा से ज्यादा कृत्रिम गर्भाधान कराना चाहिए। पशु औषधालय में केवल बछिया पैदा होने वाले सैक्सेड सिमन हरियाणा, साहीवाल नस्ल के उपलब्ध हैं और ज्यादा से ज्यादा पशुपालन सरकारी लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पशुपालकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग पशुपालकों को लाभ देने और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चला रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विनोद कुमार वीएलडीए आकोदा, सोनू कुमार पशु परिचर, आशीष कुमार पशु परिचर, राजेश कुमार बीमा एजेंट और दुष्यंत कुमार वीएलडीए का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed