फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yashika and Anshu won in Haryanvi dance

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणवी नृत्य में यशिका व अंशु ने मारी बाजी

Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Yashika and Anshu won in Haryanvi dance
फोटो संख्या:55- राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते  मु - फोटो : सदिकापुर गांव में खेत में दिखाई दे रही जलकुंभी की बेल।
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का समापन किया गया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. पीके यादव रहे। प्रतिभागियों ने हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई। हरियाणवी नृत्य में यशिका ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजस्थानी नृत्य में संतोष ने प्रथम स्थान, हेमंत ने द्वितीय स्थान मिला। पंजाबी नृत्य में संतोष ने प्रथम स्थान, पायल ने द्वितीय स्थान और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संतोष ने दो नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान जीतकर नृत्य कला का परिचय दिया।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. पीके यादव को मोमेंटो भेंट कर उनकी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. परमीत कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही इस तरह के मंच विद्यार्थियों को छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। समापन समारोह में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिया तथा इसे एक यादगार आयोजन के रूप में सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed