फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yagya and Yoga are the basis of Sanatan culture: MLA Kanwar

यज्ञ और योग सनातन संस्कृति के आधार : विधायक कंवर

Mon, 02 Dec 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 02 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Yagya and Yoga are the basis of Sanatan culture: MLA Kanwar
महेंद्रगढ़। मार्गशीर्ष अमावस्या पर पतंजलि योग समिति ने गोशाला रोड स्थित समारोह स्थल पर 108 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया। महायज्ञ कार्यक्रम में यज्ञ-ब्रह्मा पंडित सतीश आर्य रसूलपुर रहे, वेद प्रकाश आर्य सिसोठ रहे। यज्ञ-पुरोहित की भूमिका पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. निलेश मुदगल ने निभाई।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने महायज्ञ कार्यक्रम के मुख्य-अतिथि, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने अति विशिष्ठ अतिथि तथा श्रीकृष्णा शिक्षा संस्थान के चेयरमैन डॉ. बीरसिंह यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है, एक परोपकारी कर्म है, जिससे मनुष्यों से लेकर प्राणियों तक और प्रकृति तक सभी की उन्नति होती है। यज्ञ और योग हमारे वैदिक सनातन संस्कृति के आधार है।
विज्ञापन

वर्तमान में बच्चों को संस्कारों में पिरोई हुई शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने को हमें अपने प्राथमिक कर्तव्य के रूप में स्वीकार करना चाहिए। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि व्यक्ति को अपना जीवन में परोपकार को सबसे ऊपर स्थान देना चाहिए। डॉ. बीरसिंह यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने बच्चों को अपने स्वयं के आचरण से बेहतर होने की प्रेरणा प्रदान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ ब्रह्मा पंडित सतीश आर्य, वेदप्रकाश आर्य ने कहा कि एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श पत्नी, आदर्श मित्र, आदर्श योद्धा, एक शिष्य, एक मार्गदर्शक से लेकर एक प्रजापालक तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं माता सीता ने अपनी सभी भूमिकाओं को आदर्श रूप से निभाया। उनका जीवन सृष्टि रहने तक श्रेष्ठ जीने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा, भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, महेश जोशी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन खैरवाल, डॉ अशोक यादव, शिव भावना देवी, पवन जिंदल, सुनील जिंदल, ओमप्रकाश टांक, बिरेंद्र शर्मा, कृष्ण देवी, सूबेदार रामपाल सिंह, नरेश यादव, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सुनील देवी, सरोज गर्ग, सुनीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed