फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   yaduraj award distribution ceremony

युदवंशी शिक्षा निकेतन में यदुराइज पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

Sun, 25 Aug 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
yaduraj award distribution ceremony
यदुवंशी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यदुराइज परीक्षा में सफल विद्यार्थी को स्कूटी की चाबी भे? - फोटो : Narnol
यदुवंशी शिक्षा निकेतन के प्रांगण में यदुराइज पुरस्कार वितरण समारोह एवं जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अटेली से खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने की।
विज्ञापन

कुलपति आरसी कुहाड़, सुरेंद्र, सीटीवर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन विजय सिंह यादव, वीरेंद्र चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। हिमांशी, राशि, खुशी, ज्योति और उनके साथियों का पश्चिमी नृत्य देखने लायक रहा। देव, हर्ष, कुणाल के समूह गान ने सभी को देशभक्ति की याद दिलाई। नवीता, प्रिया, पंकज, अंकुश, उनके साथियों ने इंडिया वाले देशभक्ति गीत से सभी को झूमाया। टिया, सान्वी, खुशी के गीत मैं राधा तेरी ने जन्माष्टमी पर्व की याद दिलाई। मुसकान, श्रेया, दीपांशी एवं उनके साथियों द्वारा गाई कव्वाली ये हमारा वतन जान से प्यारा ने देशभक्ति की भावना भरी।
विज्ञापन

यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने विशिष्ट अतिथियों के साथ आठवीं कक्षा से रोहतक के गर्वित, नौंवी कक्षा से दिल्ली की सोनिया एवं दसवीं कक्षा से यदुवंशी शिक्षा निकेतन, नारनौल की तनिष्का को उनके प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी को स्कूटी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसके साथ-साथ पूजा यादव के नीट परीक्षा में 680 अंक प्राप्त कर क्षेत्र में टॉप रहने पर उनको एक लाख रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा। यदुवंशी डिग्री कॉलेज से ज्योति, तमन्ना के विश्वविद्यालय टॉप करने एवं गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दोनों को 21-21 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूटी के अतिरिक्त आइशा, भाव्या, कृष्वमिश्रा, रीया, नितिन, अनुकुमारी को लेपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। यदुराइज परीक्षा में कुल 600 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वाइस चांसलर आरसी कुहाड़ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव ने परीक्षा के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर चेयरपर्सन संगीता यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, डीन डॉ. अतुल गोयल, प्राचार्य अनिल राजपूत, उप-प्राचार्य नत्थू सिंह, कुलविंद्र सिंह, प्रदीप यादव, राजेश शर्मा झाड़ली, धर्मवीर यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed