अहीर रेजिमेंट की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने तथा यादव जोड़ो यात्रा 10 दिसंबर को नसीबपुर शहीदी स्मारक से चलकर खेड़की दौला धरना स्थल 17 दिसंबर को पहुंचेगी। इस यात्रा की व्यवस्थाओं व तैयारियों को लेकर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा सदस्यों की बैठक रविवार को यादव सभा नारनौल में आयोजित की गई। जिसमें फैसला लिया गया कि 10 दिसंबर को शहीद स्मारक नसीबपुर नारनौल से यादव जोड़ों यात्रा प्रारंभ की जाएगी। जिसमें अहीरों को जोड़ने का काम करेंगे। साथ में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा द्वारा 36 बिरादरी से अहीर रेजिमेंट की मांग के लिए समर्थन भी लिया जाएगा। बैठक में यात्रा में शामिल होने वाले सदस्यों की सुरक्षा व चिकित्सक व्यवस्था सहित अन्य सभी विषयों पर चर्चा की गई। यादव जोड़ो यात्रा पहले दिन संध्या के समय महेंद्रगढ़ में रुकेगी। यह यात्रा प्रतिदिन 20 किलोमीटर यात्रा करेगी। जिसमें खानपान की भी व्यवस्था लोगों के लिए बनाई जाएगी। बैठक में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा के संस्थापक सदस्य अरुण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश यादव, राजेश यादव बंटी, महेश यादव, नवीन राव, पारुल राव, सरपंच नरेंद्र सराय, मनोज कमांडो, पवन बाछौदिया, डॉ. शिव कुमार, विजय सिंह, प्रवीण यादव, धर्मवीर यादव व जय सिंह आदि उपस्थित रहे।