फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Write a letter to the Railway Minister demanding to start the underpass work.

Mahendragarh-Narnaul News: रेलमंत्री को पत्र लिखकर अंडरपास का कार्य शुरू करने की मांग

Sun, 26 May 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 May 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Write a letter to the Railway Minister demanding to start the underpass work.
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति का धरना 173वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह ने की तथा संचालन संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अंडरपास संघर्ष समिति की ओर से गत 7 मई को भेजे गए जन ज्ञापन की स्मरण प्रति दोबारा रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के डीआरएम, जीएम, जीएम डीएफसीसीआईएल को भेजकर मांग की है कि एलसी 30 अंडरपास का काम जो पिछले दो महिनों से भी ज्यादा समय से बंद पड़ा है, उसे पूरा किया जाए। अधूरे कार्य से गांव तोबड़ा के ग्रामीणों को श्मशान घाट तक आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की पुरजोर मांग है कि बंद पड़े अंडरपास निर्माण कार्य को शुरू कर निर्माण कार्य को पूरा कर जनहित की इस वाजिब मांग को पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रकाश खरब, हनुमान शर्मा, रोहतास रिटायर्ड गिरदावर, बिजेंद्र चेयरमैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed