फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Worshiping nature is worshiping God: Kuldeep Bhardwaj

प्रकृति की पूजा ही परमात्मा की पूजा : कुलदीप

Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Worshiping nature is worshiping God: Kuldeep Bhardwaj
फोटो संख्या:64- गांव खायरा में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं--स्राेत- आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव खायरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई गई। कथा व्यास कुलदीप भारद्वाज महाराज ने कहा कि प्रकृति की पूजा ही परमात्मा की पूजा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। कथा के दौरान पूतना वध, सकटासुर, अघासुर, कालिया नाग का उद्धार, गोपियों का वस्त्र हरण, ब्रह्माजी का मान मर्दन एवं गोवर्धन नाथ की कथा सुनाई गई। विकास के नाम पर जो प्रकृति से छेड़छाड़ हो रही है वह वास्तव में विनाश है। नदियां, पौधे, पर्वत, प्रकृति संतुलन के लिए आवश्यक हैं इनका संरक्षण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान कृष्ण के गो प्रेम का सुंदर चित्रण कर गाय के दूध को अमृत के रूप में बताया। भगवान के प्रकृति प्रेम का सुंदर चित्रण करते हुए गिरीराज पूजन के महत्व को प्रतिपादित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रकृति की पूजा ही परमात्मा की पूजा है। यदि किसी कार्य में सद्भावना जुड़ी हो तो वह कार्य ईश्वर की साक्षी पूजा है। किसी भूखे को भोजन कराना भी यज्ञ है। परमात्मा जब भक्त को याद करने लगे तो यह भक्त की भक्ति की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed