फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Worshiped the best true religion on the fifth day of Paryushan Mahaparva

पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा की

Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Worshiped the best true religion on the fifth day of Paryushan Mahaparva
भगवान को नमन करते जैन समाज के लोग। - फोटो : Narnol
नारनौल। पर्यूषण महापर्व के पांचवें दिन मंगलवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर व पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। दीपांश ने उत्तम सत्य धर्म के बारे में बताया कि जो सत्य तक पहुंचा दे वहीं उत्तम सत्य धर्म है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सप्त तत्वों का ज्ञान कराते हुए मोक्ष प्राप्ति का सरल मार्ग बताया। सत्य का संबंध ज्ञान और विवेक से है।
विज्ञापन

सत्य को बोलने से ज्यादा जानना जरूरी है। इतिहास बताता है कि सत्य को सदैव अपमानित किया गया है। यह दुनिया सत्य की पक्षधर नहीं रही है। सत्य अकेला खड़ा होता है और झूठ के साथ पूरा गिरोह होता है। सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। अंतिम विजय सत्य की ही होती है। सच कड़वा होने की धारणा अनुचित है। यह एक प्रकार से सत्य पर मिथ्या लांछन भी है। सच तो स्वाभाविक रूप से मधुर होता है। कड़वाहट सच में नहीं अपितु सत्य बोलने के दंभ के कारण बोलने वाले के मुंह में होती है। मन और सोच कड़वे होंगे तो सच कड़वा ही लगेगा। इस मौके पर अरुण जैन, प्रमोद जैन, संदीप जैन, पंकज जैन गोपाल, गौतम व नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed