फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Worm infection is also a cause of anemia: Dr. Sandeep

कृमि संक्रमण भी खून की कमी का एक कारण : डॉ. संदीप

Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worm infection is also a cause of anemia: Dr. Sandeep
फोटो संख्या:-51 राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्या​​र्थियों को स्वास्थ्य के बारे में जानक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के डॉ. संदीप सैनी और उनकी सहयोगी टीम सदस्य डॉ. ऊषा उपस्थित ने विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवाई खिलाई। कृमि संक्रमण के कारण और उससे नुकसान के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता डॉ. संदीप सैनी ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों एवं युवाओं के शरीर में खून की कमी (एनीमिया), कमजोरी, थकान और अन्य गंभीर समस्याओं का कारण बनता है। लंबे समय तक कृमियों के रहने से बच्चों की शारीरिक वृद्धि रुक जाती है और मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

भारत सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा या युवा कृमि संक्रमण से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हर छह माह पर कृमिनाशक दवाइयां वितरित की जाती हैं। केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी नियमित रूप से (हर 6 माह में) कृमिनाशक गोली लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शरीर में पोषण की कमी दूर होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ रहता है। प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जैसे अभियान छात्रों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास तभी संभव है जब स्वस्थ रहें।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग तथा छात्र-छात्राओं के बीच एक साझा संकल्प भी लिया गया कि वे स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आदतों को अपनाएंगे और नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेकर स्वयं को तथा समाज को स्वस्थ बनाएंगे। इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. विजय यादव, एनसीसी अधिकारी प्रो. डॉ. कैप्टन शमशेर सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. विकास, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अश्विनी, डॉ. रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed