फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   World Red Cross Day celebrated in Red Cross Bhawan

Mahendragarh-Narnaul News: रेडक्रॉस भवन में मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

Fri, 09 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
World Red Cross Day celebrated in Red Cross Bhawan
फोटो 15ट्राई साइकिल के साथ दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकजन।स्रोत:डीआईपीआरओ - फोटो : mathura
नारनौल। जिला रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस पर रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सहायक सचिव एआरटीए बृजभूषण बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा कि युद्ध में घायलों की सहायता के लिए संगठन बनाने की कल्पना की थी।
विज्ञापन

रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो दुनिया भर में मानवता के लिए कार्य करता है। सर्वप्रथम ध्वजारोहण, झंडा गीत एवं शपथ के बाद डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिले के आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन

डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आज कार्यक्रम में जीके हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मोहित खोश्या, गौरव खोश्या, संदीप खोश्या सहित 28 व्यक्तियों ने रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकजनों को दो तिपहिया साइकिल, दो ट्राई साइकिल, 12 कान की मशीन, 5 स्टीक,और 9 कम्बोड व्हील चेयर और 35 अन्य कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए। टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा के प्रयास से 40 टीबी मरीजों को पोषण कीट प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed