फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   World Environment Day celebrated at Haryana Central University

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Thu, 05 Jun 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day celebrated at Haryana Central University
फोटो संख्या:55- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा---स्
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के ट्रांजिट ऑफिस में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। मुख्य परिसर में समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा व कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने पौधरोपण किया। प्रो. पवन कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण हटाओ की थीम का भी उल्लेख किया और सभी सहभागियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। पौधारोपण अभियान में डॉ. रणबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता गौरव शर्मा, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता महेश भारद्वाज व रवि नारायण सहित विश्वविद्यालय के सहभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed