फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers beat up Baratis for toll tax

टोल टैक्स को लेकर कर्मियों ने बारातियों को पीटा

Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Workers beat up Baratis for toll tax
सिरोही बहाली टोल प्लॉजा पर सोमवार रात करीब आठ बजे टैक्स को लेकर बरातियों व टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि टोल नहीं देने पर टोल कर्मियों ने तीन बरातियों की पिटाई कर दी। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर में भर्ती कराया गया। इस दौरान बरातियों ने दो टोल कर्मियों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला। बरातियों की शिकायत पर टोल कर्मचारियों पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज हो गया है। दूसरी ओर टोल संचालक ने भी पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गांव मोहनपुर से जाटवास महेंद्रगढ़ बरात जा रही थी। बरात की गाड़ियां गांव मोहनपुर से करीब तीन किलोमीटर चलकर सिरोही बहाली टोल बूथ पर ही पहुंची थी। इस दौरान टोलकर्मी ने स्कॉर्पियो गाड़ी चालक से टोल मांगा। इस पर गाड़ी चालक ने लोकल गांव से होने की बात कही। इस पर बूथ कर्मी ने जाने दिया दिया, लेकिन इसी दौरान दूसरे कर्मचारी कर्मबीर ने बूम नीचे करवा दिया। गाड़ी चालक से डबल चार्ज 120 रुपये मांगने लगा। लोकल होने पर भी चालक 60 रुपये देने को तैयार हो गया था। इसके बाद भी टोल कर्मी दोगुने चार्ज लेने पर अड़ गया और गाड़ी को वापस करवाने लगा। इतने ही देर में टोल पर मौजूद कुछ लोग चालक से मारपीट करने लगे। इस दौरान गाड़ी में बैठे अन्य बरातियों ने चालक को छुड़ाने का प्रयास किया तो टोल कर्मियों ने बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। घटना में जयसिंह निवासी मोहनपुर, उमेद निवासी मोहनपुर व मनोज बूढ़वाल घायल हो गए। जिसमें जयसिंह के चेहरे व सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे उपचार के लिए जयपुर अस्पताल ले गए। इसके बाद बरातियों ने भी टोल कर्मचारी कर्मबीर व शशि यादव के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि टोल कर्मी कर्मबीर को गाड़ी में डालने का प्रयास किया गया। सूचना पाकर मौक पर पहुंची नांगल चौधरी पुलिस ने मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

वर्जन
टोल मांगने पर झगड़ा हुआ है। गाड़ी चालक टोल शुल्क नहीं दे रहा था। वहीं गाड़ी में सवार करीब बीस लोगों ने टोल कर्मियों पर हमला कर दिया। टोल कर्मचारी कर्मबीर को गाड़ी में भी डालने का प्रयास किया। शशि कुमार की पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, टोल सह संचालक
टोल पर टैक्स को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी। टोल पर गांव के लोग टैक्स में छूट की बात कर रहे थे। बरातियों की शिकायत पर टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टोल ओर से शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई होगी।
मेहर सिंह, थाना प्रभारी नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed