फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers are angry over the demand to lift the ban on general recruitment.

Mahendragarh-Narnaul News: आम भर्ती पर लगी रोक को हटाने की मांग को लेकर श्रमिकों में रोष

Thu, 26 Feb 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Workers are angry over the demand to lift the ban on general recruitment.
फोटो 8 अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य।संवाद
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले जिले के सैकड़ों श्रमिकों ने सुभाष पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन का ज्ञापन दिया। जिला मंत्री हरकेश ने कहा कि लेबर कोड में श्रमिकों की चिताओं के समाधान व आम भर्ती पर लगी रोक को हटाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष आशीष गौरा ने कहा कि यदि सरकार श्रमिकों की मांगो का अतिशीघ्र समाधान नही करती है तो राष्ट्रव्यापी श्रमिक आंदोलन किया जाएगा। सभा के पश्चात सभी श्रमिक कार्यकर्ता सुभाष पार्क नारनौल से सिंघाना रोड, महावीर चौक से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में स्थित उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त किसी कार्य से बाहर होने के कारण कार्यालय के अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार को प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपें। यह विरोध प्रदर्शन बैंको में पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य लागू करने व आम भर्ती पर लगी रोक तुरन्त हटाया जाए जैसी मांगों के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न संगठनों जैसे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से रामोतार, कर्मवीर जांखड़, चितांमणी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा से डाॅ. पुष्पेंद्र, विनोद राव, सोमवती, प्रवीण देवी, श्वेता शर्मा, ट्यूबवेल ऑपरेटर से दीपक यादव, दर्शना सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed