फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Worker dies after falling on 220 kv tower

220 केवी की टॉवर पर काम कर रहे गिरने से श्रमिक की मौत

Sun, 29 Nov 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling on 220 kv tower
धनौंदा से गांव दौंगड़ा जांट के बीच बिछाई जा रही बिजली की 220 केवी लाइन की टावर पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मजदूर रविवार की सुबह टॉवर पर काम करते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के गांव बरकोल निवासी राफीक उल हसन ने बताया कि वह मजदूरी के लिए महेंद्रगढ़ आए हुए थे। गांव से 9 लोग मजदूरी के लिए चार महीने पहले यहां आए थे। उनका चचेरा भाई 19 वर्षीय कादिर भी उनके साथ आया हुआ है। इन दिनों धनौंदा 440 केवी सब स्टेशन से डेरोली जांट तक 220 केवी की नई लाइन डाली जा रही है। जिसमें वह अपने भाई कादिर के साथ टॉवर पर मजदूरी का काम कर रहे हैं। रविवार को गांव बूचावास के पास टॉवर बनाने का कार्य चल रहा था। टॉवर नं 28 पर काम करते समय कादिर का पैर फिसल गया। टॉवर से गिरने से कादिर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसेलेकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कादिर को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने राफीक उल हसन के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। राफीक ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही कादिर की शादी हुई थी। मृत चार भाईयों में से सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed