फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work is being done for the upliftment of farmers: MLA Kanwar

किसानों के उत्थान के लिए हो रहा काम : विधायक कंवर

Thu, 02 Oct 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Work is being done for the upliftment of farmers: MLA Kanwar
महेंद्रगढ़। किसान संगोष्ठी का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आईटी सैल संयोजक राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने की। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

अभिमन्यु यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसानों के लिए सुरक्षा कवच है। यह व्यवस्था न केवल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में मदद करती है। बल्कि कृषि क्षेत्र को स्थिरता भी प्रदान करती है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने कहा कि स्वदेशी और जैविक खेती आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करके यदि किसान प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं तो न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी बल्कि फसल भी अधिक पोषक और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महीपाल यादव, ओमप्रकाश बचीनी, अधिवक्ता मोतीलाल, नरेश सरपंच, सचिन बैरावास, नवीन मित्तल, चंद्रकला खातोद, अधिवक्ता रोशन लाल, भूतपूर्व सैनिक संघ प्रधान सूबेदार रामस्वरूप, कैप्टन सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, रणधीर सिंह आदलपुर, विष्णु पाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed