{"_id":"6578a6b48212e6e10d0ce5dc","slug":"work-disrupted-in-government-offices-without-operator-narnol-news-c-196-1-sroh1013-7307-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिना ऑपरेटर के सरकारी कार्यालयों में बाधित रहे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिना ऑपरेटर के सरकारी कार्यालयों में बाधित रहे कार्य
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज कर्मचारी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर पंचकूला गए, जिसके चलते लघु सचिवालय के कार्यालयों में विभिन्न कार्य बाधित रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्य नहीं होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के आह्वान पर जिला के कंप्यूटर ऑपरेटर मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचकूला कूच किया। जिस कारण सरकारी कार्यालयों में विभिन्न प्रकार कार्य नहीं हो सके। जबकि प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं करने के कारण कार्यालयों में कार्य के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व भी कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज कर्मचारियों ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सरकार की तरफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। इसी रोष स्वरूप कर्मचारी पंचकूला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए गए।
कंप्यूटर ऑपरेटर विभिन्न मांगों को लेकर है संघर्षरत
कंप्यूटर ऑपरेटर मुख्य रूप से डीआईटीएस में बाइलॉज एनएचएम व एसएसए के तर्ज पर लागू किए जाएं, डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए जाएं, हरियाणा राज्य के डीआईटीएस में प्राप्त फंड सरकार के अधीन अथवा हरियाणा सरकार के शीर्ष में जमा करवाने का प्रावधान करते हुए डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु बजट का प्रावधान करवाया जाए। डीआईटीएस में कार्यरत कर्मचारियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, जिन कर्मचारियों का डाटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है उनको वापस डीआईटीएस में किया जाए। कर्मचारियों के लिए मेडिकल अवकाश/अर्जित अवकाश/मैटरनिटी अवकाश का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन नहीं बनने पर सीएम विंडो में शिकायत लगाने के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय आया था, लेकिन यहां आकर देखा तो कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इस कारण अब दोबारा गांव से आना पड़ेगा।
-मुरारी लाल, गांव खोड़।
लाइसेंस संबंधित कार्य के लिए लघु सचिवालय आया था, लेकिन यहां सभी सीट खाली पड़ी थी। पता लगा की सभी कर्मचारी पंचकूला गए हैं। प्रशासन को ऐसा होने की स्थिति में कोई व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को दोबारा चक्कर न लगाना पड़े या कोई पूर्व सूचना की जानी चाहिए।
-आरके शर्मा, गांव जोरासी।