{"_id":"6ac2ac7e99434fdaf50b0764","slug":"a-kv-line-will-be-laid-from-deroli-ahir-to-amarpur-jorasi-narnol-news-c-196-1-nnl1004-146225-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डेरोली अहीर से अमरपुर जोरासी तक बिछेगी नई 220 केवी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डेरोली अहीर से अमरपुर जोरासी तक बिछेगी नई 220 केवी लाइन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए नारनौल क्षेत्र में बिजली के ट्रांसमिशन नेटवर्क को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) डेरोली अहीर स्थित 220 केवी सबस्टेशन से अमरपुर जोरासी में प्रस्तावित 220 केवी सबस्टेशन तक नई डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की तैयारी में है।
प्रस्तावित लाइन डेरोली अहीर के 220 केवी सबस्टेशन को अमरपुर जोरासी के प्रस्तावित 220 केवी सबस्टेशन से जोड़ेगी। डबल सर्किट लाइन बनने से दोनों सबस्टेशनों के बीच नया ट्रांसमिशन लिंक तैयार होगा। खास बात यह है कि टेंडर में इस लाइन का उद्देश्य भारतीय रेलवे को बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना बताया गया है।
पहले होगा रूट का सर्वे
लाइन बिछाने से पहले पूरे रूट का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा। इसमें रूट, तकनीकी जरूरतों और निर्माण से जुड़े अलग-अलग पहलुओं का आकलन होगा। सर्वे के लिए निगम ने 2.68 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर लाइन के रूट और निर्माण की अगली प्रक्रिया तय होगी।
विज्ञापन
1.57 करोड़ से मजबूत होगी सबस्टेशन की सुरक्षा
नारनौल स्थित 220 केवी सबस्टेशन की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण भी किया जाएगा। एचवीपीएनएल ने इसके लिए 1,56,95,536 रुपये का टेंडर जारी किया है। इसमें 3,13,910 रुपये ईएमडी और 5,900 रुपये दस्तावेज शुल्क निर्धारित है।
वर्जन:
अभी 220 केवी लाइन के रूट को निर्धारित करने के लिए सर्वे का कार्य किया जाएगा जिसके लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर के बाद सर्वे के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।-संजय यादव, एक्सईएन, एचवीपीएन, नारनौल।