फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The foundation encouraged students from the Scheduled Caste category.

Mahendragarh-Narnaul News: फाउंडेशन ने अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

Mon, 05 Oct 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The foundation encouraged students from the Scheduled Caste category.
कनीना। युवा एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से महेंद्रगढ़ जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समुत्कर्ष विद्यार्थी प्रोत्साहन उपक्रम के द्वितीय बैच का दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेंडॉ. आंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान जिले के 101 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरियाणा बाल संरक्षण बोर्ड की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने विद्यार्थियों से जीवन की चुनौतियों का मजबूती से सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करनी चाहिए। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान तलाशना चाहिए, क्योंकि कई बार कठिन परिस्थितियां ही आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अनूप भाली ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को देश के विकास में योगदान देना चाहिए और भविष्य में देश की समस्याओं का समाधान बनने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपक्रम के संयोजक जगदेव यादव ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. राजपाल राठी, लक्ष्मण और सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed