Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work begins to remove electricity poles from Hatta Bazaar Road.

Mahendragarh-Narnaul News: 11 हट्टा बाजार सड़क से बिजली के पोल हटाने का काम शुरू

Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Work begins to remove electricity poles from Hatta Bazaar Road.
फोटो संख्या:51- बिजली निगम की ओर से भगवान परशुराम चौक पर बिजली पोल को हटाते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। बिजली निगम की ओर से 11 हट्टा बाजार, मसानी चौक से कॉलेज रोड तक सड़क पर लगे बिजली के पुराने पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन यानि शुक्रवार को आठ पोल हटाए गए हैं। वहीं नए पोल लगाए जा रहे हैं। इस कार्य पर 55 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से मई 2025 में 2.60 करोड़ रुपये की लागत से मसानी चौक से कॉलेज रोड तक 1800 मीटर सड़क मार्ग का निर्माण करवाया गया था। सड़के के दोनों तरफ नालियाें का निर्माण व पोल शिफ्टिंग का कार्य होना था।
विज्ञापन

पोल शिफ्टिंग के लिए 55 लाख रुपये बिजली निगम के खाते में डाल दिए गए थे लेकिन बीच सड़क से पुराने पोलों को नहीं हटाया गया। इस कारण आवागमन बाधित हो रहा था। पुराने पोल दुकानों से पांच से छह फीट दूरी पर सड़क पर लगे हैं। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की ओर से समस्या को लेकर शिकायत की जा रही थी। सड़क पर खड़े पोलों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका थी। अब पोलों के हटाने के बाद सड़क ओर चौड़ी हो जाएगी। इससे आमजन को फायदा होगा।

-----------
वर्जन
बिजली निगम की ओर से 11 हट्टा बाजार से कॉलेज रोड तक पोल हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन आठ पोल को हटाया जा चुका है। एक सप्ताह में सभी पोलों को हटाने का लक्ष्य रखा गया है। 55 लाख रुपये की लागत से 53 नए पोल लगाए जाने का काम भी जारी है।- सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed