फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work assigned to three teams to expedite the construction of spill drain

छलक नाले के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, तीन टीमों को सौंपा कार्य

Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Work assigned to three teams to expedite the construction of spill drain
नारनौल। शहर के बीच से गुजर रहे छलक नाले को पक्का करने का कार्य धीमी गति से चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए छलक नालेे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए तीन टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कार्य करेंगी। दो स्थानों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। छह माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

छलक नाले का निर्माण होने के बाद लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। वहीं शहर का सुंदरीकरण भी होगा। छलक नाले के दोनों तरफ पक्की सड़क और कुछ स्थानों पर पार्क विकसित करने की भी योजना है। शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए शहर के बीच से छलक नाला गुजर रहा है। यह नाला निजामपुर रोड से रेवाड़ी रोड तक करीब साढे़ 3 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसकी वजह से नाले के दोनों तरफ रहने वाले लोगों को दुर्गंध से परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से इस छलक नाले को पक्का करवाकर इसे कवर करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस छलक नाले की कायाकल्प करने की घोषणा की थी। नाले के निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर जून 2019 में जयपुर की एक एजेंसी को इसका कार्य सौंपा गया था। मगर कंपनी ने पिछले करीब ढाई साल में करीब डेढ़ किलोमीटर छलक नाले का निर्माण भी पूरा नहीं किया गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। इसलिए लोगों ने प्रशासन व प्रतिनिधियों से नाले का निर्माण कार्य तेज गति से करवाने की मांग की थी। इस पर ठेकेदार ने अब छलक नाले का निर्माण तेज गति से करने के लिए तीन टीमों को अलग-अलग स्थान पर लगाया है। ताकि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

बाजार से आगे तीन चरणों में होगा कार्य
ठेकेदार नवीन मित्तल के अनुसार छलक नाले का निर्माण कार्य तेज गति से करवाने के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाई हैं। जो अलग-अलग स्थान पर निर्माण का कार्य करेंगी। इसमें एक टीम को शनिदेव मंदिर के पास लगाया गया है तो दूसरी टीम की सीताराम धर्मशाला के पास निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लगाई है। वहीं तीसरी टीम को गोशाला रोड पर लगाया गया है। इस प्रकार तीन अलग-अलग स्थानों पर टीमें लगाकर कार्य को आगामी छह माह में पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। निजामपुर रोड से पुल बाजार तक का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं छलक नाले का अब तक 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के दोनों तरफ सड़क व पार्क बनाने की है योजना
छलक नाले के निर्माण कार्य की योजना अनुसार नाले के दोनों तरफ पक्की सड़क तथा कुछ स्थानों पर पार्क बनाने की योजना है। सड़क पर स्ट्रीट लाइटें व नाले पर लोहे की ग्रिल लगाई जानी है। नाले के साथ हरियाली के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। नाले का फर्श कच्चा रहेगा ताकि पानी रिजार्च हो सके। जगह की उपलब्धता पर वॉकिंग ट्रैक व सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाने की योजना में शामिल है। नगर परिषद द्वारा छलक नाले की ड्राईंग भी जारी की है। अगर ड्राईंग अनुसार नाले का निर्माण किया जाता है तो इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि लोगों को गंदगी से भी निजात मिलेगी। हालांकि इस योजना नाले को पूरा कवर करने की योजना नहीं है। कुछ दूरी में नाले का ऊपर से कवर किया जाएगा।

छलक नाले के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं। कुछ स्थानों पर बिजली पोल शिफ्टिंग नहीं होने से कार्य बाधित है। पोल शिफ्टिंग के लिए निगम को लिखा गया है। आगामी छह माह में छलक नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।-नवीन मित्तल, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed