{"_id":"62effd03f095d63474523933","slug":"won-t-let-the-seeds-be-sown-in-hatred-narnol-news-rtk6545739112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज नफरत के यहां बोने नहीं देंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज नफरत के यहां बोने नहीं देंगे...
विज्ञापन
ऐशली पब्लिक स्कूल अटेली में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देते कवि।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल और ओमप्रकाश यादव मेमोरियल शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में ऐशली स्कूल अटेली में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अटेली विधायक सीताराम यादव रहे जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अटेली के चेयरमैन जितिन अग्रवाल ने की।
ऐशली स्कूल के चेयरमैन तेजवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीताराम ने कहा कि कवि समाज का आईना होता है और वह अपनी कविताओं से समाज को रास्ता दिखाता है। जितिन अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। हरियाणा कला परिषद हिसार मंडल के अतिरिक्त निदेशक महावीर गुड्डू ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों व कवियों का अभिनंदन किया। संचालन करते हुए प्रसिद्ध हास्य कवि आलोक भांडोरिया ने अपनी कविता देश की रक्षा के हित सब कष्ट सहेंगे, मां भारती की सेवा में हम मिलकर रहेंगे सुनाकर किया।
हास्य कवि हलचल हरियाणवी कविताओं के माध्यम से देश के तमाम शहीदों को याद किया। गांव बादली के हास्य कवि सत्यदेव हरियाणवी ने अपनी कविता देश की किस्मत को अब सोने नहीं देंगे, बीज नफरत के यहां बोने नहीं देंगे...से कार्यक्रम में रंग जमाया। इसके अलावा हास्य कवि महेंद्र शर्मा व कवि नमिता नमन ने भी अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय कवि भूप सिंह भारती ने नारी सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सुगनचंद सैनी, पूर्व एसडीएम धर्मपाल, प्रेम कुमार यादव, प्रवीन यादव, जगदीश चंद्र शर्मा, राव हरपाल, हरदूल मास्टर, सुंदरलाल सुबोध, विजय पाल रोहिल्ला, सुरेंद्र ज्योति, पूर्व पार्षद अनिल गुप्ता, सुरेंद्र जांगिड़ रहे।