{"_id":"68e167067aabfbb2a403bad4","slug":"womens-cricket-team-reached-the-quarter-finals-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130625-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Sat, 04 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 29दूसरे मैच में जीत के बाद कोच के साथ विजयी मुद्रा में अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम
नारनौल। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कैथल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरे मैच में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दूसरे मैच में जिला महेंद्रगढ़ की टीम का मुकाबला फरीदाबाद की टीम के साथ था। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम ने 12 ओवर में 95 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मुस्कान ने 35 रनों की पारी खेली। जवाब में 96 रन का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी फरीदाबाद की टीम केवल 64 रन पर आल आउट हो गई। वन्या व मुस्कान ने दो-दो विकेट लिए। क्वार्टर फाइनल में महेंद्रगढ़ का मुकाबला पंचकूला के साथ होगा। कोच इशिका ने बताया कि खिलाड़ियों में उत्साह है।