फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women's college students got blood test done

Mahendragarh-Narnaul News: महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कराई रक्त की जांच

Wed, 04 Sep 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 04 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Women's college students got blood test done
महेन्द्रगढ़। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत भारत विकास परिषद शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ की ओर से मंगलवार को महिला महाविद्यालय की 273 छात्राओं में खून की जांच करा आयरन की गोलियां बांटी गईं।
विज्ञापन

जागरूकता शिविर में तहत छात्राओं को पौष्टिक आहार, रक्त की कमी के कारण, भोजन की शुद्धता, एनीमिया के लक्ष्ण, बचाव, संतुलित आहार व दवाओं के प्रयोग के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान छात्राओं के रक्त की जांच कर जिनमें खून की कमी पाई गई उन्हें आयरन की गोलियां दी गईं।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका रीना गर्ग ने छात्राओं को खून की कमी से होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के एसएमओ बाबूलाल की टीम द्वारा छात्राओं को रक्त की कमी के कारण व निदान की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह, वाणिज्य विभाग से डॉ. ज्योति शर्मा, प्रो. कविता रानी, विज्ञान विभाग के अध्यक्ष मक्खन सिंह ने सहयोग किया। इस दौरान भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश सैनी, सचिव नीरज मित्तल, कोषाध्यक्ष संजय माधोगढ़िया, महिला संयोजिका रीना गर्ग, रतनलाल माधोगढि़या, ऊमा खुराना, अश्वनी सोनी, नवीन राव, पारस यादव, सोनिया जिंदल, सुनैना माधोगढ़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed