फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women sarpanches and panches took oath in veil, women said veil will not become a hindrance, they will take decision themselves

Mahendragarh-Narnaul News: घूंघट में ली महिला सरपंचों व पंचों ने शपथ, महिला बोली घूंघट नहीं बनेगा बाधक, स्वयं लेंगी निर्णय

Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Women sarpanches and panches took oath in veil, women said veil will not become a hindrance, they will take decision themselves
पहली बार गांवों की सरकार को गांवों में ही शपथ दिलाने के इस कार्यक्रम में अधिकांश महिला सरपंचों व पंचों ने घूंघट में ही शपथ ली। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को इस बार दिया गया 50 प्रतिशत आरक्षण महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। लेकिन महिलाओं की घूंघट प्रथा कहीं आने वाले पांच सालों में विकास में बाधक न बन जाए। वहीं महिलाओं सरपंचों व पंचों का कहना है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, घूंघट में रहकर भी गांव की सरकार के निर्णय लिए जा सकते हैं। घूंघट एक मर्यादा है यह विकास में कोई बाधक नहीं होगी। महिलाएं अपने दायरे में रहकर रिश्तों को भी निभाना जानती हैं तथा अपने निर्णय लेने में भी सक्षम हैं।
विज्ञापन

सरकार के इस कदम की जमकर हुई सराहना
इस बार प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में ही सरपंचों व पंचों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। लोगों का मानना है कि सरपंच व पंचों के शपथ ग्रहण समारोह से ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारे व सौहार्द की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन व पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम को भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित गांवों की सरकारों को संबोधित करते हुए विकास का खाका भी बताया। लोगों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की। ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालयों व ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित इस समारोह में सभी गांवों के ग्रामीणों ने भाग लेकर नई सरकार को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। गांवों की नई सरकार ने भी एक-दूसरे को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed