फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women prayed for happiness and prosperity by worshipping Amla.

Mahendragarh-Narnaul News: महिलाओं ने आंवले की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की

Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women prayed for happiness and prosperity by worshipping Amla.
फोटो संख्या:56- श्री विष्णु भगवान मंदिर में आंवले की  पूजा करती  महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में आंवला नवमी पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर की महिलाओं ने सामूहिक रूप से आंवले के वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना, कथा श्रवण और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। सभी ने पारंपरिक रीति के अनुसार आंवले के वृक्ष को दूध से स्नान कराया, कच्चा धागा (मौली) बांधा, कपूर और शुद्ध घी के दीपक जलाकर मंगल गीतों एवं आरती के साथ पूजा की। महिलाओं ने वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की और भगवान विष्णु से परिवार के सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्य की कामना की।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव का निवास आंवले के वृक्ष में माना जाता है। इस दिन वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में भजन, कीर्तन एवं मंगल गीतों का गायन कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में रामरक्षा, शशि गोयल, माया देवी, मीरा देवी, बबीता, डिंपल, शशि यादव, रेखा गर्ग, मुस्कान गर्ग, पूजा, उर्मिला देवी, सुमन गर्ग सहित सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed