{"_id":"6a21c3b232350c166a05d48c","slug":"women-of-ateli-too-should-receive-the-benefits-of-the-scheme-atarlal-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127071-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली की महिलाओं को भी मिले योजना का लाभ : अतरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली की महिलाओं को भी मिले योजना का लाभ : अतरलाल
विज्ञापन
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने अटेली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को भी लखपति दीदी उद्यमिता योजना का लाभ देने की मांग की है। उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचना चाहिए।
अतरलाल एडवोकेट ने यह मांग गांव गाहड़ा, करीरा और भड़फ में आयोजित बसपा के जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके गांवों में अब तक किसी भी महिला को लखपति दीदी योजना से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को इस योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या भी रखी। वहीं भवन निर्माण श्रमिकों ने श्रमिक कल्याण बोर्ड का पोर्टल बंद होने के कारण विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। श्रमिकों ने पोर्टल को जल्द शुरू करने और कनीना में लेबर कार्यालय स्थापित करने की मांग भी की।
विज्ञापन
अतरलाल एडवोकेट ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और सुझावों को सरकार एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा व समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।