फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women Congress members raised slogans against inflation, holding placards in their hands.

Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेसियों ने हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी

Sat, 16 May 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Women Congress members raised slogans against inflation, holding placards in their hands.
फोटो 15 पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राज
नारनौल। महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को राव तुलाराम चौक (जलेबी चौक) रघुनाथपुरा से स्थित पेट्रोल पंप तक बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़े हुए दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव ने कहा कि सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये व सीएनजी गैस के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन की कमर तोड़ दी है। महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं।
विज्ञापन

डॉ. राजवती यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो महिला कांग्रेस आंदोलन को और तेज करने का काम करेगी। इस मौके पर नीतू, रजनी, पूनम, रीना, कल्पना सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed