{"_id":"5762ec4f4f1c1b144311c178","slug":"women-collage-4th-pg-course-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिला कॉलेज में चलेंगी तीन पीजी कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महिला कॉलेज में चलेंगी तीन पीजी कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
महिला कॉलेज को मिले चार नए कोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ मेें इसी सत्र से तीन पीजी कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। कॉलेज की छात्राओं को पीजी कक्षा में एडमिशन के लिए अब दूसरे जिले में नहीं जाना पड़ेगा।
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने राजकीय महिला महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी, भूगोल, एम कॉम कक्षाओं की सौगात दी है। कॉलेज में इन कक्षाओं की एक-एक यूनिट दी गई हैं। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि एक यूनिट में 40 सीटें होंगी या 60 सीटें। इसके अलावा महाविद्यालय में 80 सीटें बीकॉम की बढ़ा दी गई हैं। पहले बीकॉम प्रथम वर्ष में 80 सीटें थी अब बढ़ाकर 160 कर दी गई हैं। एम कक्षाओं के लिए एडमिशन का प्रोसेस कॉलेज की तरफ से जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
स्टाफ की नहीं रहेगी कोई कमी
शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश व देश को उन्नति के शिखर पर जब ही आगे ले जाया जा सकता है जब प्रदेश की जनता शिक्षित हो। शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में स्टाफ की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कॉलेजों में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भी भर दिए जाएंगे। महेंद्रगढ़ जिला स्कूली सत्र पर शिक्षा का हब है। लगभग 2012 में टाटा कंपनी द्वारा की गई सर्वें में महेंद्रगढ़ पूरे हिंदुस्तान में पहले नंबर पर था। स्कूली सत्र के बाद अब महेंद्रगढ़ जिला नए आयाम स्थापित करने जा रहा है। पहले महेंद्रगढ़ के कॉलेजों में एक पीजी कक्षा होती थी अब तीन-तीन पीजी कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके अलावा जल्द ही महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल और गंगाराम अस्पताल मेडिकल कॉलेज बनेगा। शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा ने कहा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में चार इंजीनियरिंग कोर्स केंद्र सरकार द्वारा शुरू करवा दिए गए हैं।