{"_id":"651effa0d45001718d0a0969","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-narnol-news-c-203-1-sroh1010-4000-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Thu, 05 Oct 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। गांव डालनवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मायके आई विवाहिता की मौत हो गई। सतनाली पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष की दो महिलाओं सहित छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर शव का वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के पिता डालनवास निवासी सज्जन कुमार ने बताया कि उसने चार नंबर 2022 को अपनी दो बेटियों की शादी नारनौल निवासी मनीष व नरेंद्र के साथ की थी। थोड़े दिन बाद ही दोनों बेटियों को दहेज के वास्ते परेशान करना शुरू कर दिया। 18 सितंबर को छोटी बेटी की उसके ससुराल पक्ष द्वारा नाजायज दहेज की मांग करने व मानसिक परेशानी के कारण मृत्यु हो गई जिसका दाह संस्कार भी गांव डालनवास में ही हुआ था। इसके संबंध में सतनाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था।
उसके बाद बड़ी बेटी संसार ने 19 सितंबर को सरकारी अस्पताल माधोगढ़ में एक लड़की को जन्म दिया। उसके बाद भी उन लोगों द्वारा बड़ी बेटी से भी कोई संपर्क नहीं किया जिसके कारण वह भी मानसिक रूप से बीमार रहने लगी। 25 सितंबर को सरकारी अस्पताल नारनौल लेकर गए जहां उसे भर्ती कर लिया। तब भी ससुराल पक्ष के लोग नारनौल में रहते हुए भी अपनी पत्नी व बेटी से मिलने के लिए नहीं आए। इसके बाद उसकी बेटी और अधिक बीमार हो गई। वह अत्याचार, नाजायज दहेज की डिमांड व दबाव के कारण वीरवार को अपने ससुराल का जिक्र करते हुए बेहोश हो गई। तब उसे लेकर सरकारी अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतनाली पुलिस ने मृतका के पिता सज्जन की शिकायत पर मनीष, नरेंद्र, भुपेश व शीशपाल सहित दो महिलाओं के विरुद्ध धारा 304-बी, 34 व 498ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।