फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman's purse stolen at Mahendragarh bus stand for Kurukshetra

कुरूक्षेत्र के लिए निकली महिला का महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर पर्स चोरी

Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse stolen at Mahendragarh bus stand for Kurukshetra
महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र के लिए जा रही महिला का बस अड्डे पर पर्स चोरी हो गया। जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी थी। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत दी है। बस अड्डे पर पिछले तीन महीने में चोरी की यह पांचवीं वारदात है।
विज्ञापन

बस अड्डे पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। गांव लिसान निवासी महिला रचना यादव शनिवार को कुरुक्षेत्र जाने के लिए महेंद्रगढ़ बस अड्डे पर पहुंची थी। करीब 11 बजे वह बस अड्डे पर रोहतक की ओर जाने वाली बस में सवार हुई। इस दौरान किसी चोर ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। महिला रचना ने बताया कि उसके पर्स में 4500 रुपये व अन्य सामान था। सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटौदा, रामपाल, सतबीर, अशोक कुमार, राजेंद्र, अनिल कुमार, योगेंद्र, राधेश्याम, रामकुमार, महेंद्र, कृष्ण सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बस अड्डे पर चौकी की स्थापना के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। पिछले तीन साल से यहां चौकी स्थापित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
बस अड्डे पर चौकी स्थापित करने के लिए हम कई बार मांग कर चुके हैं। यहां यात्रियों के पर्स सहित अन्य सामान भी चोरी होते रहते हैं। आए दिन छात्र गुट भी हुडदंग करते रहते हैं। शनिवार को भी छात्र गुटों ने हुड़दंग किया। दो महिलाओं के पर्स चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, अड्डा इंचार्ज, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed