फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman missing with cash and jewellery in Narnaul, She ran away leaving the children alone, case registered

Narnaul: महिला नकदी व जेवरात लेकर लापता; बच्चों को अकेला छोड़कर हुई फरार, केस दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:21 PM IST
सार

शिकायत में महिला के पति ने कहा है कि वह मंगलवार सुबह छह बजे किसी काम से रेवाड़ी चला गया था। उसके पीछे से उसकी पत्नी करीब नौ-दस बजे ही बच्चों को छोड़कर घर से कही पर चली गई। मां ने इसकी सूचना दी तो वह शाम तीन बजे ही घर लौट आया।

विज्ञापन
Woman missing with cash and jewellery in Narnaul, She ran away leaving the children alone, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव बसीरपुर में एक महिला अपने बच्चों को घर पर छोड़कर नकदी व जेवरात लेकर घर से लापता हो गई। महिला के पति ने इसकी निजामपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने कहा है कि वह मंगलवार सुबह छह बजे किसी काम से रेवाड़ी चला गया था। उसके पीछे से उसकी पत्नी करीब नौ-दस बजे ही बच्चों को छोड़कर घर से कही पर चली गई। मां ने इसकी सूचना दी तो वह शाम तीन बजे ही घर लौट आया। इसके बाद उसने आसपास सहित रिश्तेदारी काफी पूछताछ की। उसने ससुराल भी फोन कर पूछा तो कोई संतोष जनक जवाब नही मिला।
विज्ञापन


उसकी पत्नी घर में रखे दस हजार रुपए व जेवरात भी अपने साथ ले गई। उसकी पत्नी बच्चों की छुट्टियों के चलते एक महीने पीहर रहकर एक दिन पहले ही बसीरपुर आई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल नंबर पर चैटिंग करती थी। उसने एक बार चैटिंग करते हुए देख भी लिया था। इसके बाद ससुरालजनों को भी इसकी जानकारी दी थी। तब ससुराल वाले बोले कि समझा देंगे। भविष्य में वह ठीक रहेगी। उसकी पत्नी की तलाश की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed