Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Proposals for development works worth passed at Zila Parishad meeting; officials from 8 departments remain absent.

Mahendragarh-Narnaul News: जिला परिषद बैठक में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास, 8 विभागों के अधिकारी गैर हाजिर

Wed, 11 Nov 2026 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Proposals for development works worth passed at Zila Parishad meeting; officials from 8 departments remain absent.
फोटो नंबर-16शिक्षा विभाग के अ​धिकारी के सम्मुख स्कूल की समस्या रखते जिला पार्षद श्याम चंदेला।
नारनौल। जिला परिषद की बैठक में राज्य सरकार से मिले करीब 2.5 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च करने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में 20 में से 8 विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे, जिस पर नए सीईओ दीपक कुमार ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को हाउस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने की। सीईओ दीपक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पिछली बैठक के अधूरे कार्यों पर चर्चा हुई। इसके बाद 2.5 करोड़ रुपये के खर्च का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रमुख ने कहा कि सभी जिला पार्षद अपने वार्डों के विकास कार्यों की सूची दें। इस राशि से सभी वार्डों में बराबर काम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्षदों से पोंड अथॉरिटी के तहत जोहड़ों की समस्याएं भी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी नहीं पहुंचे, नोटिस के निर्देश
तबादले पर आए नए सीईओ दीपक कुमार की यह पहली बैठक थी। बैठक के लिए 20 विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी किया गया था, लेकिन आठ विभागों के अधिकारी गैर हाजिर रहे। इस पर सीईओ नाराज हुए और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पार्षदों ने कहा कि हर बैठक में ऐसा ही होता है, जिससे विकास कार्य अटक रहे हैं। एक बार वे बैठक का बहिष्कार भी कर चुके हैं। उन्होंने गैर हाजिर अधिकारियों का दो माह का वेतन रोकने की मांग भी रखी।
स्कूल में गाड़ियों और मोबाइल का मामला उठा
पार्षद श्याम सिंह चंदेला ने नांगल दर्गू स्कूल के ग्राउंड में अध्यापकों की गाड़ियां खड़ी होने और मोबाइल इस्तेमाल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा को बताया कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे बंद रहते हैं, क्योंकि पढ़ाई के समय अध्यापक मोबाइल पर लगे रहते हैं। स्कूल के आसपास पार्किंग की जगह है, फिर भी गाड़ियां ग्राउंड में खड़ी होती हैं, जिससे बच्चों को परेशानी होती है। शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में जांच कराने का भरोसा दिया।
अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव
जिला प्रमुख ने बताया कि कार्यालय के बाहर बस स्टैंड के सामने उनकी पांच दुकानें हैं जिनके आगे काफी अतिक्रमण है। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जताई।

पार्षदों ने रखीं समस्याएं
पार्षद बचनाई नाथ ने अधिकारियों के न आने पर नाराजगी जताई। संतोष पीटीआई ने मुख्य सड़कों पर अवैध कट और सड़कों पर लटके पेड़ों की छंटाई की मांग की। पार्षद देवेंद्र ने किसानों के लिए बिजली शेड्यूल का समय तय करने को कहा। डॉ. मुनिपाल ने खैराणी स्कूल की छत से पानी टपकने की समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed