{"_id":"6af4a5a41ddb68caa00cdb58","slug":"bhai-dooj-celebrated-with-joy-sisters-applied-tilak-to-their-brothers-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147638-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उल्लास से मना भैयादूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उल्लास से मना भैयादूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक
विज्ञापन
फोटो नंबर-19भैया दूज पर अपने भाई को तिलक करती बहन। संवाद
नारनौल। भाई-बहन के प्यार और विश्वास का पर्व भैयादूज बुधवार को शहर और आसपास के गांवों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के आखिरी दिन बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर हाल में साथ निभाने का वादा किया।
सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और दीपक सजाए। शुभ मुहूर्त में भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई। कपिल, विजय और सोमदेव ने बताया कि उन्होंने बहनों को उपहार और शगुन दिया।
दीपिका और पूजा के भाई दिल्ली और पूणे में रहते हैं, इसलिए उन्होंने फोन और वीडियो कॉल से शुभकामनाएं दीं। कई बहनें भाइयों के घर पहुंचीं, तो कहीं भाई बहनों के घर गए।
विज्ञापन
बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। मिठाई, फल और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। व्यापारी विकास और नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं की अच्छी संख्या में खरीदारी करने आईं।
भीड़ से कई जगह यातायात धीमा रहा, हालांकि पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। आचार्य क्रांति निर्मल ने कहा कि भैयादूज रिश्ते में प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी को मजबूत करने का संदेश देता है।