फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman lawyer bitten by neighbour's dog, case filed against four

Mahendragarh-Narnaul News: पड़ोसी के कुत्ते ने महिला वकील को काटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 22 Apr 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman lawyer bitten by neighbour's dog, case filed against four
महिला वकील की तरफ खाने के लिए दौड़ता कुत्ता। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। शहर के रामबास मोहल्ले में घर के बाहर सीढ़ियों पर पोंछा लगा रही एक महिला वकील को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

फुटेज में पोमेरेनियन नस्ल का कुत्ता हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। शिकायत के बाद सिटी पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल को वह अपने घर की सीढ़ियों की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने अपना कुत्ता उनकी ओर छोड़ दिया जिसने उनके पैर में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा का आरोप है कि कुछ दिन पहले पड़ोसियों ने उनके आठ वर्षीय भतीजे के पीछे भी कुत्ता छोड़ दिया था जो बड़ी मुश्किल से बच पाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी उन्हें परेशान करने के उद्देश्य से कभी कुत्ते को उनके दरवाजे के पास तो कभी अपनी छत पर उनके टावर के नजदीक बांध देते हैं।

बच्चों में दहशत, बाहर निकलने से डर रहे लोग
पीड़ित वकील के अनुसार कुत्ते के डर से बच्चे घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं और लोग भी उनके घर आने से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्ता गली से गुजरने वाले लोगों, खासकर बच्चों पर कई बार भौंकता और हमला करने की कोशिश करता है।


चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भाड़ावास गेट चौकी के जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पड़ोसी परिवार के सदस्यों राजेंद्र, सीमा, लवण्या और कमला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed