{"_id":"6b008f4dc12eab71c909b064","slug":"woman-falls-into-an-open-wall-system-pit-suffers-a-ruptured-liver-and-five-broken-ribs-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147947-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खुले वॉल सिस्टम के गड्ढे में गिरी महिला, लिवर फटा और पांच पसलियां टूटींं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खुले वॉल सिस्टम के गड्ढे में गिरी महिला, लिवर फटा और पांच पसलियां टूटींं
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22जयपुर स्थित अस्पताल में उपचाराधीन महिला।
नारनौल। गांव मंडलाना में वाटर सप्लाई के लिए बनाए गए वॉल सिस्टम के खुले पड़े गड्ढे में एक महिला गिर गई। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं और महिला गत 25 दिनों से जयपुर स्थित अस्पताल में उपचाराधीन है।
गांव मंडलाना निवासी कृष्ण कुमार प्रजापत ने बताया कि उनकी पत्नी शकुंतला देवी 26 अक्तूबर को शाम के समय ईंधन लेकर आ रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से रास्ते में खुले पड़े वॉल सिस्टम के गड्ढे में गिर गई।
हादसे में उनका लिवर फट गया व पांच पसलियां भी फ्रैक्चर हो गईं। गंभीर हालत के चलते उन्हें उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वे पिछले 25 दिनों से उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वाटर सप्लाई के लिए बनाया गया वॉल सिस्टम लंबे समय से खुला पड़ा है और कई बार शिकायत करने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उस पर ढक्कन नहीं लगाया गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। कृष्ण कुमार प्रजापत ने जिला प्रशासन व जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।
वर्जन :
वॉल सिस्टम ऑन रोड नहीं है और गांव के अंदर की तरफ बना हुआ है, जो करीब 4 साल पहले बनाया गया था। खुला होने के कारण रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। वॉल सिस्टम को ढकने के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से अवगत करवाया गया था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी वॉल सिस्टम को ढका नहीं किया गया।-ममता यादव, सरपंच, गांव मंडलाना