फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder
गांव धनौंदा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कनीना पुलिस को बुचावास निवासी तुलसीराम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री तमन्ना की 14 माह पहले धनौंदा निवासी नितिन से शादी की थी। ससुराल वाले तमन्ना को शादी के 1 माह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। तुलसीराम ने बताया कि इस संदर्भ में गांव के मोजीजन लोगों के साथ कई बार समझौते का भी प्रयास किया गया, लेकिन तमन्ना के ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वीरवार को करीब 2:45 बजे उसकी लड़की का फोन आया कि उसका पति और सास उससे मारपीट कर रहे हैं और उसका गला दबाने का प्रयास कर रहे हैं। आधे घंटे बाद नितिन का फोन आया कि तमन्ना ने फांसी लगा ली है।
तुलसीराम ने दी शिकायत में बताया कि उसने शादी के समय अपने सामर्थ्य के हिसाब से खूब दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये और अन्य सामान की मांग लगातार करते रहे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी लड़की को मारा है। कनीना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कनीना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि लड़की पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष की महिला सहित दो पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के बाद मृतका की सास व पति नितिन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी, जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed