फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Korea home, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मामला दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Korea home, case registered

विज्ञापन
नारनौल। कोरियावास में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में कोसली के गांव गुगोड़ निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 में उनकी भतीजी की शादी कोरियावास के प्रमोद के साथ की गई थी। उनकी भतीजी की तीन संतानें हैं। उन्होंने बताया कि प्रमोद उनकी भतीजी से मायके से 10 लाख रुपये मांगकर लाने की बात कहता था। वह उससे चार पहिया गाड़ी की भी मांग कर लाने को कहता था। उन्होंने पुलिस शिकायत में बताया कि उनकी तरफ से 50 तो कभी 70 हजार रुपये कई बार सहायता के लिए भी दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद उनकी भतीजी को परेशान करता था, जिसकी वजह से कोरियावास गांव में पंचायत भी लेकर गए थे, लेकिन वह पंचायत में गलती मान लेता था और कुछ दिन बाद दहेज के लिए परेशान करने लगता था।

उनकी भतीजी मीरा अपने जीवनयापन के लिए डाॅ. आत्मप्रकाश के पास रेवाड़ी में एएनएम का कार्य करती थी। वह बीते 2 साल से खोरी में अपनी मौसी के पास रह रही थी। वह बीच-बीच में अपनी बेटी पलक, सास व अपनी बहन टीना से मिलने कोरियावास आती थी। जब भी मीरा कोरियावास आती तो उसका पति प्रमोद उसके साथ मारपीट करता था और रुपये की मांग करता था। दो नवंबर को भी उनकी भतीजी को प्रमोद ने बेटी पलक की बीमारी का बहाना बनाकर गांव कोरियावास में बुलाया था। 3 नवंबर को सूचना मिली कि उनकी भतीजी की मौत हो गई। वह जब गांव में पहुंचे ताे उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। उन्होंने देखा कि उनकी भतीजी के शरीर पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed