{"_id":"69050687f2e6f37ed70ba657","slug":"woman-dies-after-swallowing-poisonous-substance-demand-for-investigation-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121327-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, जांच की मांग
Sat, 01 Nov 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में जहरीला पदार्थ निगलने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता पिता सतनाली निवासी राजेंद्र सिंह ने पति व जेठ पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
कनीना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 साल पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी मालड़ा निवासी देवेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही देवेंद्र उसकी बेटी मोनिका को कम दहेज लाने के लिए परेशान करता था।
उसकी बेटी भी बार-बार यह शिकायत करती थी। मोनिका के एक बेटा व एक बेटी है। वीरवार को फोन के माध्यम से उसे सूचना मिली कि मोनिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया है तथा महेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती है। लेकिन जब वह महेंद्रगढ़ पहुंचे तो मोनिका मृत मिली।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है तथा इस मामले में पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
इस मामले में कनीना सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया की परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।
जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।